1) पुनीत ने एक पुराना स्कूटर 4700 रु में खरीदकर 800रु इसकी मरम्मत में लगाए यदि वह इसे अब 5800 रु में बेचे तो उसको कितने प्रतिशत लाभ होगा ?
2) किसी वस्तु को 425 रु में बेचने पर उतना ही लाभ होता है जितनी इसे 355 रु में बेचने से हानि , इस वस्तु का क्रय मूल्य कितना है ?
प्रीती ने एक पुस्तक 10% हानि पर बेचीं यदि वह इसे 85 रु अधिक में बेचता तो 7% लाभ होता , पुस्तक का क्रय मूल्य क्या है ?
एक बईमान दुकानदार अपनी वस्तुओ को क्रय मूल्य पर बेचता है परन्तु कम तोल कर 25% लाभ कमाता है 1 किग्रा के लिए कितना भार प्रयोग करता है ?
एक छाते को किसी विशेष मूल्य पर बेचने से कितने प्रतिशत लाभ होगा जबकि इस मूल्य के 2/3 मूल्य में बेचने से 10% हानि होती है
किसी वस्तु का विक्रय मूल्य दुगुना करने पर लाभ तीन गुना हो जाता है लाभ प्रतिशत कितना है ?
यदि किसी वस्तु के क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य में 4:5 का अनुपात हो तो लाभ प्रतिशत कितना होगा ?
उत्तर अगले पृष्ठ पे कल
सामान्य नियम
क्रय मूल्य -- जिस मूल्य पर वस्तु खरीदी जाती है
विक्रय मूल्य -- जिस मूल्य पर वस्तु बेचीं जाती है
लाभ =विक्रय मूल्य - क्ररय मूल्य
हानि =क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य
नॉट --- लाभ या हानि सदैव क्रय मूल्य पर ज्ञात किये जाते हैं
यदि क्रय मूल्य = x रु तथा लाभ 20% तो विक्रय मूल्य = x रु का 120%
यदि क्रय मूल्य =x रु तथा हानि 20% तो विक्रय मूल्य =x रु का 80%
लाभ % = (लाभ / क्रय मूल्य * 100)%
हानि % = ( हानि / क्रय मूल्य * 100)%
यदि विक्रय मूल्य =x रु तथा लाभ = 20% तो क्रय मूल्य =( 100/120*x )
यदि विक्रय मूल्य =x रु तथा हानि =20% तो क्रय मूल्य =( 100/80* x )
बट्टा सदैव अंकित मूल्य पर होता है
हानि % ( उभयनिष्ट लाभ तथा हानि % /10) 2
लाभ % ={त्रुटि / सही मान - त्रुटि * 100}%
Comments
Post a Comment